दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2023 भर्ती की ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर दिए गए हैं। एसएससी के द्वारा ( SSC Delhi Police Constable 2023 Admit card ) दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया गया है।
SSC Delhi Police Constable 2023 Vacancy ( एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2023 )
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2023 की भर्ती का नोटिफिकेशन 1 सितंबर 2023 को जारी किया गया था। इस भर्ती में 7547 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें महिला तथा पुरुष दोनों उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन के लिए योग्य उम्मीदवार है। इस भर्ती की ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2023 निर्धारित की गई थी।
अतः दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की वैकेंसी का विवरण महिला तथा पुरूष वर्ग के अनुसार नीचे विभाजित किया गया है-
| वर्ग | पद संख्या |
| पुरूष | 5056 |
| महिला | 2491 |
| कुल | 7547 |
SSC Delhi Police Constable 2023 Age Limit ( एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2023 आयु सीमा )
एसएससी दिल्ली कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा नीचे दी गई जानकारी के अनुसार होनी चाहिए।
| आयु | वर्ष |
| निम्नतम | 18 |
| अधिकतम | 25 |
SSC Delhi Police Constable 2023 Admit Card ( एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल प्रवेश पत्र 2023 )
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2023 भर्ती में आनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार का प्रवेश पत्र एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने फॉर्म आवेदन किया है तो वह नीचे दिए गए लिंक के द्वारा प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

Delhi Police Constable 2023 Admit Card Download – Click Here
SSC Delhi Police Constable 2023 Exam Pattern ( एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2023 परीक्षा पैटर्न )
एसएससी के द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा आयोजित की जाती है। इस भर्ती में नीचे दिए गए निम्नलिखित परीक्षण होते हैं –
- कम्प्यूटर आधारित परीक्षा ( Computer Based Test )
| विषय | प्रश्न संख्या | अंक |
| सामान्य अध्ययन/ करेंट अफेयर्स | 50 | 50 |
| संख्यात्मक क्षमता | 15 | 15 |
| रीजनिंग | 25 | 25 |
| कम्प्यूटर, Ms Word,Ms Excel, Communication, Internet etc. | 10 | 10 |
- प्रत्येक प्रश्न के सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा तथा गलत उत्तर पर -0.25 की निगेटिव मार्किंग निर्धारित है।
- प्रश्न पत्र 100 अंक का होता है, जिसे हर करने के लिए 90 मिनट का समय निर्धारित है।
- शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण ( Physical Endurance Test )
इस परीक्षण को पूर्व पुलिस कांस्टेबल तथा सेना में शामिल कांस्टेबल को आयु सीमा के अनुसार करना होता है। जिसके द्वारा शारीरिक परीक्षण किया जाता है।
| आयु | दौड-1600 मीटर | लम्बी कूद | ऊंची कूद |
| 30 वर्ष तक | 6 मिनट | 14 फीट | 3 फीट 9 इंच |
| 30 से 40 वर्ष | 7 मिनट | 13 फीट | 3 फीट 6 इंच |
| 40 वर्ष से अधिक | 8 मिनट | 12 फीट | 3 फीट 3 इंच |
- माप परीक्षण ( Measurement Test )
जो उम्मीदवार शारीरिक परीक्षण में पास हो जातें हैं, तो उनका Physical Measurement Test होता है।
SSC Delhi Police Constable 2023 Syllabus ( एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2023 सिलेबस )
इस भर्ती के परीक्षा सिलेबस की Pdf को नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। इसी के साथ नीचे भी विस्तार से सिलेबस की जानकारी दी गई है –

SSC Delhi police constable 2023 syllabus pdf – click here
SSC Delhi Police Constable 2023 Exam Date ( एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2023 परीक्षा तिथि )
एसएससी के द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 की परीक्षा तिथि 14 नवम्बर से 3 दिसंबर 2023 निर्धारित की गई है। इन तिथियों के मध्य उम्मीदवारों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि तथा केंद्र की जानकारी प्रवेश पत्र के द्वारा दी गई है।
ये भी पढ़ें :