नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा Jee Main January 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसमें इस परीक्षा से संबंधित आवेदन फार्म तिथि, आवेदन शुल्क, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
Jee Main January 2024 Notification ( जेईई मेन जनवरी 2024 नोटिफिकेशन )
Jee Main की परीक्षा को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी अर्थात एनटीए के द्वारा कंडक्ट किया जाता है। NTA के द्वारा इस परीक्षा को साल में दो बार जनवरी और अप्रैल में कराया जाता है। जेईई मेन जनवरी 2024 का नोटिफिकेशन NTA ने अधिकारिक वेबसाइट पर 31 अक्टूबर 2023 को जारी कर दिया है।

जो भी अभ्यार्थी इसमें आवेदन करना चाहते हैं तो वह एनटीए की अधिकारी वेबसाइट पर जाकर इस फॉर्म को ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अतः जो भी अभ्यार्थी फार्म आवेदन करे,तो वह नोटिफिकेशन को अवश्य ध्यान से पढ़ें।
jee Main January 2024 Notification Pdf – Click Here
Jee Main January 2024 Application Form Date ( जेईई मेन 2024 आवेदन फॉर्म तिथि )
जेईई मेन जनवरी 2024 के आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को 1 नवंबर 2023 से शुरू कर दिया गया है। इस परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी नीचे दी गई है –
| महत्वपूर्ण | तिथियां |
| फार्म आवेदन की प्रारंभिक तिथि | 1 नवंबर 2023 |
| फार्म आवेदन की अन्तिम तिथि | 30 नवंबर 2023 |
| आनलाइन आवेदन शुल्क की अन्तिम तिथि | 30 नवंबर 2023 |
| प्रवेश पत्र | परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले |
| परीक्षा तिथि | 24 जनवरी 2024 से 1 फरवरी 2024 के बीच |
| परिणाम | 12 फरवरी 2024 |
Jee Main January 2024 Online Form – Click Here
Jee Main January 2024 Application Fee ( जेईई मेन 2024 आवेदन फॉर्म शुल्क )
जेईई मेन आवेदन फॉर्म का आनलाइन आवेदन शुल्क पुरुष और महिला वर्ग के लिए अलग-अलग है। Jee Main के द्वारा दो पेपर आयोजित किए जाते हैं, जिसके माध्यम से अलग-अलग डिग्री कोर्स में एडमिशन मिलता है। जेईई मेन जनवरी 2024 के आनलाइन आवेदन शुल्क की जानकारी नीचे दी गई है –
| वर्ग | Paper A या Paper B | Paper A तथा Paper B दोनों |
| Gen/OBC/EWS ( पुरुष) | ₹1000 | ₹2000 |
| Gen/OBC/EWS ( महिला) | ₹800 | ₹1600 |
| SC/ST ( पुरुष ) | ₹500 | ₹1000 |
| SC/ST ( महिला ) | ₹500 | ₹1000 |
Jee Main January 2024 Age Limit ( जेईई मेन जनवरी 2027 आयु सीमा )
NTA के द्वारा जेईई मेन परीक्षा आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। लेकिन इस परीक्षा के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को 6 अटेम्प्ट मिलते हैं। जो कि उम्मीदवार 12वीं के साथ लगातार अन्य दो सालों तक दे सकता है।
Jee Main January 2024 Qualification ( जेईई मेन 2024 योग्यता )
Jee Main जनवरी 2024 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 12वीं की परीक्षा PCM ग्रुप से पास होना अनिवार्य है। इसी के साथ उम्मीदवार 12वीं कक्षा के दौरान भी इस परीक्षा को दे सकता है।
Jee Main 2024 Syllabus ( जेईई मेन 2024 सिलेबस )
Jee Main 2024 परीक्षा में शामिल विषयों का परीक्षा पैटर्न पेपर के अनुसार नीचे दिया गया है –
- B.E/ B.tech
| विषय | खण्ड अ प्रश्न | खण्ड ब प्रश्न | अंक |
| गणित | 20 | 10 | 100 |
| भौतिक विज्ञान | 20 | 10 | 100 |
| रसायन विज्ञान | 20 | 10 | 100 |
- B.Arch
| विषय | प्रश्न संख्या | अंक |
| गणित | 20( खण्ड अ ) तथा 10 ( खण्ड ब ) | 100 |
| कौशल क्षमता | 50 | 200 |
| कला | 2 | 400 |
- B.Planning
| विषय | प्रश्न संख्या | अंक |
| गणित | 20(खण्ड अ) तथा 10(खण्ड ब ) | 100 |
| कौशल क्षमता | 50 | 200 |
| Planing | 25 | 100 |
Jee Main Syllabus 2024 – Click Here
Jee Main January 2024 Exam Date ( जेईई मेन जनवरी 2024 परीक्षा तिथि )
एनटीए परीक्षा एजेंसी के द्वारा Jee Main January 2024 की परीक्षा को 24 जनवरी 2024 से 1 फरवरी 2024 के मध्य आयोजित किया जाएगा। अभ्यार्थी के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले अधिकारी बेवसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। जहां से अभ्यार्थी Admit card को डाउनलोड कर सकते हैं।
Jee Main January 2024 Result Date ( जेईई मेन 2024 परिणाम तिथि )
जेईई मेन जनवरी सेसन 2024 का रिजल्ट 12 फरवरी 2024 को घोषित कर दिया जाएगा। एनटीए की परीक्षा रिजल्ट प्रणाली परसेंटाइल पर आधारित है।
ये भी पढ़ें :