Bigg Boss Season 17 की कंटेस्टेंट Munawar Faruqui कई टीवी रियलिटी शो में काम कर चुके हैं। इस बार सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में प्रतियोगी के रूप में नजर आ रहे हैं। इससे पहले लॉकअप सीजन 1 के विनर रह चुके हैं।
Munawar Faruqui Bigg Boss 17 ( मुनव्वर फारूकी बिग बॉस सीजन 17 )
मुनव्वर फारूकी एक प्रसिद्ध भारतीय स्टैंड अप कॉमेडियन और रैपर हैं। यह अपनी कॉमेडी के कारण आए दिन चर्चा में रहते हैं। इसी के साथ मुनव्वर फरकी शेर और शायरी का भी शौक रखते हैं। जो कि अपने स्टैंड अप कॉमेडियन शो में दर्शकों को रोमांचित करने के लिए सुनाते हैं।

मुनव्वर फारूकी इसमें रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ रहे हैं। जो कि अपनी कॉमेडी और शायरी से बिग बॉस का माहौल बनाए हुए हैं। बिग बॉस का यह कंटेस्टेंट इससे पहले कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉकअप सीजन 1 का विनर रह चुका है। मुनव्वर एक अन्य टीवी रियलिटी शो कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला में भी काम कर चुके हैं।
Munawar Faruqui Biography In Hindi ( मुनव्वर फारूकी बायोग्राफी )
मुनव्वर फारूकी का जन्म 28 जनवरी 1992 को जूनागढ़ गुजरात में एक मुस्लिम परिवार में हुआ। मुनव्वर फारूकी ने पांचवीं तक पढ़ाई की तथा इसके बाद कुछ आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई को छोड़ दिया। कुछ समय बाद गुजरात दंगों में इनका घर नष्ट हो गया। जिसके कारण इनका परिवार मुंबई में आकर रहने लगा।
इसके पश्चात इन्होंने यहीं से अपने करियर की शुरुआत की और स्टैंड अप कॉमेडी करने लगे। इसके बाद मुनव्वर फारूकी अपनी कॉमेडी वीडियो को यूट्यूब पर भी अपलोड करने लगे। जिसको लोगों ने पसंद किया और मुनव्वर सोसल मीडिया इनफ्लुएंसर के रूप में उभर कर सामने आए।
Munawar Faruqui Age ( मुनव्वर फारूकी की उम्र )
मुनव्वर फारूकी गुजरात के जूनागढ़ से सम्बन्ध रखते हैं, इनका जन्म 28 जनवरी 1992 को हुआ। इसके अनुसार मुनव्वर फारूकी की वर्तमान में उम्र 31 वर्ष है।
Munawar Faruqui Ex Wife ( मुनव्वर फारूकी की पत्नी )
इस समय मुनव्वर फारूकी सलमान खान के शो Bigg Boss 17 में हैं। इस शो में मुनव्वर फारूकी ने अपनी शादी का खुलासा किया। मुनव्वर ने बताया कि, उन्होंने साल 2017 में शादी की थी। लेकिन यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी और मुनव्वर फारूकी का उनकी पत्नी से साल 2020 में तलाक हो गया।
Munawar Faruqui Son ( क्या मुनव्वर फारूकी का बेटा है? )
मुनव्वर फारूकी ने Bigg Boss 17 में अपने बच्चे से संबंधित राज से भी पर्दा हटाया है। इस शो के दौरान मुनव्वर ने कहा कि उनका एक 5 साल का बेटा भी है। जो उनका और उनकी एक्स पत्नी का बच्चा है। हालांकि इसके बाद मुनव्वर फारूकी ने इस टापिक पर अभी तक दोबारा बात नहीं की है।
Munawar Faruqui GF ( मुनव्वर फारूकी की गर्लफ्रेंड )
मुनव्वर फारूकी पत्नी से तलाक के बाद अब सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नाजिला सीताशी को डेट कर रहे हैं। मुनव्वर फारूकी और नाजिला सीताशी एक दूसरे के सम्पर्क में साल 2021 से हैं। लेकिन यह जोड़ी लाक अप सीजन 1 के विनर घोषित हो जाने के बाद चर्चा में रही।
मुनव्वर फारूकी रियलिटी शो में विनर बन जाने के बाद गर्लफ्रेंड नाजिला सीताशी के साथ कई जगहों पर देखें गए।
Munawar Faruqui Instagram ( मुनव्वर फारूकी इंस्टाग्राम )
मुनव्वर फारूकी की सोशल मीडिया पत्र फैन फॉलोइंग मिलियंस में है। इनके इंस्टाग्राम सोशल मीडिया अकाउंट पर 7.3 मिलियन के करीब फालोवर्स हैं। इसी के साथ यूट्यूब पर भी मुनव्वर फारूकी की स्टेण्ड अप कामेडी को लोग बहुत पसंद करते हैं। लेकिन मुनव्वर फारूकी इन वीडियो के कारण विवादों में भी फंस चुके हैं।
Munawar Faruqui Instagram Account– Click Here
Munawar Faruqui Net Worth ( मुनव्वर फारूकी नेटवर्थ )
मुनव्वर फारूकी इंफ्लुएंसर के साथ -साथ टीवी रियलिटी शो में भी काम कर चुके हैं। कुछ रिपोर्टों के अनुसार मुनव्वर फारूकी की नेट वर्थ लगभग 6-7 करोड़ रुपए बताई जा रही है। हाल ही में मुनव्वर बहुत से गानों में भी काम कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें :