भारत में जिओ कंपनी ने Jio Space Fiber लॉन्च कर दिया है। जोकि Reliance jio satellite internet ब्रॉडबैंड सेवा है, जिसके द्वारा पिछले क्षेत्र और विपदा ग्रस्त क्षेत्र को हाई स्पीड इंटरनेट सेवा से जोड़ा जाएगा।
Reliance Jio Satellite Internet ( जियो सैटेलाइट इंटरनेट )
जिओ कंपनी के द्वारा सैटेलाइट आधारित ब्रॉडबैंड सिस्टम लॉन्च किया गया है, जिसके द्वारा हाई स्पीड सेवाओं को कंपनी के द्वारा सभी क्षेत्रों में दिया जाएगा। जिओ इंटरनेट कंपनी ने नई टेक्नोलॉजी पर आधारित कार्य प्रणाली बनाई है। इसके द्वारा जो क्षेत्र इंटरनेट सेवाओं से जुड़े हुए नहीं थे वह अब आसानी से बिना किसी टावर के लगाए जुड़ सकेंगे।

सैटलाइट इंटरनेट सेवा के द्वारा सेटेलाइट के माध्यम से जिओ नेटवर्क सीधा लोगों के घरों की ब्रॉडबैंड में भेजेगा। जिसके माध्यम से सभी बिना किसी वायर केबल के हाई स्पीड इंटरनेट सेवा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इस सैटेलाइट इंटरनेट सेवा के लिए जिओ ने SES सैटेलाइट कंपनी से डील की है, जिसकी बहुत सी सैटेलाइट पृथ्वी के चारों तरफ घूम रही हैं। इसी के माध्यम से जियो अपने नेटवर्क को सभी जगह फैला देगा।
Jio Space Fiber Launch Date ( जियो स्पेस फाइबर कब लांच होगा? )
जिओ सैटेलाइट इंटरनेट सेवा जियो स्पेस फाइबर को रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी के द्वारा 7वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस सम्मेलन में 27 अक्टूबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लॉन्च किया गया।
Reliance Jio Satellite Internet Connection ( जियो इंटरनेट कनेक्शन )
जिओ कंपनी के द्वारा सैटलाइट इंटरनेट सेवा को फाइनेंस डिपार्टमेंट के साथ – साथ सभी प्रकार की सेवाओं से जोड़ा जाएगा। इसके माध्यम से इमरजेंसी में डाक्टर से तुरंत परामर्श हेतु जुड़ सकेंगे, स्टूडेंट पढ़ाई हेतु टीचर से आसानी के साथ बातचीत कर सकेंगे तथा किसान व्यक्ति खेती की नई तकनीकों को सीख सकेंगे। इसी के साथ बहुत सी अन्य सुविधाओं से भी Jio Space Fiber लोगों को हाई स्पीड डेटा के माध्यम से जोड़ेगा।
Jio internet – Click Here
Reliance Jio Satellite Internet Availability ( जियो सैटेलाइट को कहां लांच किया जाएगा? )
भारत में पहली बार जियो ने सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को लांच किया है। जिसका मुख्य कारण ऐसे क्षेत्र हैं, जो अभी भी इंटरनेट सेवाओं से वंचित हैं। इसी लिए जियो ने ऐसे क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा पहुंचाने के लिए जियो स्पेस फाइबर को लांच किया है।
इसी के साथ यह देश के उन क्षेत्रों में भी इंटरनेट सेवाओं को पहुंचाने में कामयाब होगा। जो क्षेत्र बाढ़,आंधी आदि से ग्रस्त होंगे। क्योंकि घटना ग्रस्त क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाओं के टावर खराब हो जाने की संभावनाएं बनी रहती हैं। लेकिन अब इस समस्या का समाधान जिओ ने सैटलाइट इंटरनेट सेवा के द्वारा कर दिया है।
Jio Space Fiber vs Starlink ( जियो स्पेस फाइबर बनाम स्टार लिंक )
टेस्ला और स्पेस कंपनी के मालिक एलन मस्क की इंटरनेट कंपनी स्टार लिंक भारत में बहुत समय से लांच होने को है। लेकिन कुछ कर्म से यह कंपनी भारत में अभी तक लॉन्च नहीं हुई है, जो की सैटलाइट इंटरनेट सेवा देती है। स्टर लिंक के आने से पहले जिओ ने भारत में सबसे पहले सैटलाइट इंटरनेट सेवा जियो स्पेस फाइबर को लांच कर दिया है।
जिओ कंपनी के सैटलाइट इंटरनेट के आ जाने से स्टार लिंक कंपनी का भारत में लॉन्च होना मुश्किल है, लेकिन यदि ऐसा होता है तो दोनों कंपनी इंटरनेट की दुनिया में एक-दूसरे को तगड़ी टक्कर देने वाली हैं।
Jio Space Fiber Speed ( जियो स्पेस फाइबर इंटरनेट स्पीड )
जिओ स्पेस फाइबर इंटरनेट सेवा गीगाबाइट हाई स्पीड सेवा पर आधारित है। इसमें इंटरनेट की स्पीड KB और MB में ना आकर GB में आती है। जो भारत की हर एक कोने को हाई स्पीड सेवाओं से जोड़ने वाली है। इस सैटेलाइट जिओ फाइबर की हाई स्पीड लगभग 10 जीबी पर सेकंड तक है।
ये भी पढ़ें :
2.Surya 43 Movie Update : इस फिल्म में एक्टर सूर्या के साथ दुलकर सलमान भी आएंगे नजर, जानें असल कहानी