Off Air TV Shows List 2023 – भारत मे TV इंडस्ट्री बहुत बड़ी है और आये दिन किसी न किसी सीरियल या शो की अनाउंसमेंट होती रहती है और लौंच होते रहते है लेकिन TV पर कंसिसटेंसी के साथ कुछ ही शो चल पाते है और कुछ शो थोड़े समय में ही बंद हो जाते है क्योंकि उनको TRP नही मिल पाती।
ऐसे ही कुछ शॉ है जो कुछ समय पहले ही TV पर आये थे लेकिन कहानी घिसी पीटी और दर्शक न होने की वजह से फ्लॉप हो गए और इस आर्टिकल मे हम आपको 2023 मे बंद हुए (Off Air TV Shows List 2023 ) TV शोस के बारे मे बताने वाले है।
Table of Contents
Off Air TV Shows List 2023
Sherdil Sherdil (शेरदिल शेरदिल)
ये शो 2022 मे ऑन एयर हुआ था लेकिन कुछ ही समय तक ये चला और फरवरी, 2023 मे ही इस साल बंद हो गया, कहानी कमज़ोर होने की वज़ह से शो पिट गया जबकि इसकी स्टारकास्ट बहुत कमाल थी। ये शो किसी भी तरह से दर्शको को आकर्षित करने मे नाकाम रहा और आखिर बंद हो गया।

Madem Sir (मैडम सर)
मैडम सर एक कॉमेडी एक्शन TV सीरियल था जिसका मेन जोनर कॉमेडी ही थी या शो Sony सब पर प्रसारित हो रहा था साथ ही OTT प्लेटफॉर्म Sony LIV पर भी अवेलेबल था 2020 मे शुरू होकर इस शो को 2023 मे बंद करना पड़ा क्योंकि दर्शको संख्या बहुत कम थी। इस कॉमेडी शो मे गुल्कि जोशी, सोनाली नाइक, युक्ति कपूर और भाविका शर्मा मुख्य किरदार निभा रही थी।

Meet (मीत)
“मीत” साल 2020 मे शुरू हुआ था जो 2 साल तक ही चल पाया और TRP न आने के चक्कर मे इस साल नवम्बर मे ही शो को बंद करना पड़ा, जब सीरियल शुरू हुआ तो लोगो को कहानी पसंद भी आई क्योंकि इसकी कहानी दमदार थी

इसमें एक टॉम बॉय लुक वाली लड़की की इंटरेस्टिंग कहानी बताई गयी थी लेकिन एक दम से इसकी कहानी घुमा दी गयी और एक पीढी आगे की कहानी आ गयी जो शो बंद होने का मुख्य कारण थी।
Molakki 2 (मोलक्की 2)
मोलक्की 2 को TV पर फरवरी, 2023 ने ऑन एयर किया था जिसकी लीड कास्ट मे आशीष कपूर और विधि यादव थे लेकिन इस शो की कहानी उतनी अच्छी नही थी कि TRP ला सके इसलिए शो को बहुत ही जल्दी मात्र डेढ़ महीने मे ही बंद करना पड़ा।

Katha Ankahi (कथा अनकही)
इस शो की स्टोरी बहुत ही स्लो थी और बिल्कुल धीरे धीरे आगे बढ़ रही थी जो लोगो को बिल्कुल पसंद नही आई हालांकि यह शो शुरू मे काफी अच्छा चला लेकिन बाद मे लोगो को पसंद नही आया और TRP गिरती चली गयी। इसलिए इसे अब दिसंबर मे बंद कर दिया जायेगा, और Off Air TV Shows List 2023 की लिस्ट में शामिल होने वाला हैं

Durga Aur Charu (दुर्गा और चारु)
ये शो पिछले साल ही दिसम्बर मे शुरू हुआ था लेकिन कुछ ही महीनों मे ये बंद हो गया क्योंकि दर्शको किसकी कहानी बिल्कुल पसंद नही आई। और इसकी TRP गिरती गयी। इस शो मे अनोखे प्रेम और संगीत की कहानी को बताया गया था।

Baalveer 3 (बालवीर 3)
बालवीर का पहला और दूसरा सीज़न बहुत अच्छा चला था और निर्माता को इसके तीसरे सीज़न से भी पूरी उम्मीद थी कि ये भी इसके दोनों सीज़न्स की तरह बहुत सुपरहिट चलेगा लेकिन ऐसा हुआ नही और अक्टुबर, 2023 मे ऑफ एयर हो गया।

इसके मुख्य किरदार मे अभिनेता देव जोशी थे। हाल ही के कुछ हफ़्तो मे इस शो को बेहद ही खराब रेटिंग मिल रही थी और दर्शक भी इससे उक्ता चुके थे इसलिए इसे बंद ही कर दिया।
ALSO READ
- Upcoming Movies 2024 – एक्शन, कॉमेडी, हाई वोल्टेज ड्रामा, सब मिलेगा आने वाली इन फिल्मों में
- Panchayat Season 3 First Look: इंतज़ार की घड़ी खत्म! ‘पंचायत 3 का फर्स्ट लूक आऊट, जानिए ‘सचिव’ अभिषेक त्रिपाठी की नई राह!
- Vidyut Jammwal Nude Photoshoot – सोशल मीडिया पर विद्युत जामवाल की 3 तस्वीरों ने बवाल खड़ा कर दिया, जाने क्या है मामला!