5 Best Serial Killer Web Series – आज से कुछ सालों पहले तक मूवी देखना एक स्पेशल बात थी क्योंकि उस समय TV बहुत कम हुआ करते थे और जिनके पास होते थे उन पर भी कभी-कभी ही मूवीज टेलीकास्ट हुआ करती थी लेकिन जमाना बदला और आज के जमाने में बहुत सारी तरह-तरह की वेब सीरीज भी लॉन्च हो रही है जिनको देखकर लोग खुद को इंटरटेन करते हैं।
यह वेब सीरीज कॉमेडी, हॉरर, रोमांटिक कॉमेडी, रोमांटिक और सीरियल किलर पर बेस्ड होती है। इन सब के बीच आज हम 5 Best Serial Killer Web Series के बारे में बात करने वाले है जिनको देखकर आप हक्के बक्के रह जाओगे।
5 Best Serial Killer Web Series
आजकल OTT का जमाना है और OTT पर ऐसी बहुत सारी वेब सीरीज है जो सच्ची घटनाओं पर आधारित होती है जब हम यह सीरीज देखते हैं तो हमारा दिल और दिमाग हक्का बक्का रह जाता है और हर बार यह सीरीज आपके दिलों दिमाग में खौफ पैदा करने में सफल होती है।
दोस्तों आज हम आपको इस आर्टिकल में रियल लाइफ पर आधारित 5 Best Serial Killer Web Series के बारे में बताने जा रहे है जो देखने में बहुत ही जबरदस्त है तो है ही और इसकी IMDB रेटिंग भी बहुत अच्छी है इन सभी सीरीज को आप अलग-अलग OTT प्लेटफार्म पर जाकर देख सकते हैं।
1. Asur (असुर)
असुर एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेब सीरीज है जिसको देखने के बाद ऑडियंस चौक गई थी इस वेब सीरीज में अरशद वारसी, बरून सोबती और रिद्धि डोगरा के रूप में स्टार कास्ट थी। इस वेब सीरीज का एक बेहद खास पेंच, जो धर्म और अध्यात्म में से जुड़ा हुआ था वह दर्शकों को हैरान करने में बेहद कामयाब रहा था।

इस वेब सीरीज में जो सीरियल किलर होता है वह मर्डर करने के बाद धर्म और पुराण से जुड़ा हुआ लॉजिक पेश करता है और वह कहानी को आगे बढ़ता है इस वेब सीरीज का दूसरा पार्ट जल्द ही JIO सिनेमा पर लॉन्च होगा जिसे देख सकते हैं।
2. Auto Shankar (ऑटो शंकर)
यह वेब सीरीज भी एक बहुत तगड़ी वेब सीरीज है जिसमें एक सीरियल किलर होता है जो पहले तो मासूम महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनता है और उसके बाद उन्हें जलाकर मार देता है यह सीरीज दिल को दहला देने वाली है और बेहद खौफनाक है इसे देखकर आप चकरा जाएंगे।

यह वेब सीरीज साउथ में बनी है जो एक खतरनाक साइको किलर बेस्ड इंसान पर आधारित है, इस वेब सीरीज को साल 2019 में ZEE5 पर लौंच किया था और यह वेब सीरीज बहुत कामयाब रही थी।
3. Duranga (दुरंगा)
दोस्तों दुरंगा एक ऐसी साइको किलर वेब सीरीज है जिसमें आपके दिमाग की ऐसी एक्सरसाइज हो जाएगी कि आप वेब सीरीज की कहानी समझने की उधेड़ बुन मे लगे रहेंगे और सोचेंगे कि, कहानी क्या है क्योंकि इस वेब सीरीज की कहानी को पास्ट और प्रेजेंट से जिस तरह मिक्स करा गया है वह आपके मन में बहुत सारे सवाल खड़े करेंगे।

और आप अगर जवाब ढूंढने की कोशिश करेंगे तो आपको काफी माथा-पच्ची हो जाएगी फिर भी आपको शायद ही इसका जवाब नहीं पायेगा। इस सीरीज के लीड रोल मे “मधुबाला” फ़ेम दृष्टि धामी है जो इसमें एक पुलिस ऑफिसर बनी है।
4. Locked (लोक्ड)
यह एक तेलुगु भाषा में बनी बनी वेब सीरीज है जिसको हिंदी में डब किया गया है और आप इसको हिंदी में देख सकते हैं इसकी कहानी में डॉक्टर होता है और वही मर्डर भी करता है।

अगर कोई डॉक्टर ही जान लेने लग जाए तो आप समझ सकते हैं कि ऐसी वेब सीरीज कितनी खतरनाक होगी और अगर आप इसे देखते हैं तो आप भी बेहतर रोमांचित हो उठेंगे क्योंकि जब जान बचाने वाला शख्स की साइको हो जाता है तो फिर ऐसी कहानी में ट्विस्ट पर ट्विस्ट आते हैं।
5. Rangbaaz (रंगबाज़)
यह वेब सीरीज एक रियल गैंगस्टर की कहानी पर बेस्ड है जिसमे एक गेंगस्टर की कहानी को काफी अच्छे से बताया गया है, इस वेब सीरीज के अब तक फिलहाल 3 सीजन तो आ चुके हैं और हर सीजन में एक रियल लाइफ गैंगस्टर की कहानी को बखूबी अच्छे से दर्शाया गया है।

इसमें एक ऐसा गैंगस्टर होता है जो लोगों की मदद बहुत करता है लेकिन वह खुँखार भी होता है। रंगबाज़ वेब सीरीज को आप Zee5 पर देख सकते है। और इस वेब सीरीज की IMDB रेटिंग की बात करे तो यह 7.9 है।
Also Read
- Ayalaan Movie Release Date 2023 : तमिल सिनेमा की सुपरहिट फिल्म अयलान इस दिन होगी रिलीज
- Carryminati Net Worth 2023
- Manasvi Mamgai Movies List – इन एक से बढ़कर एक धांसू फिल्मों में काम कर चुकी हैं यह Bigg Boss 17 कन्टेस्टेंट
- Siddharth Nigam Net Worth 2023: 23 साल की उम्र में 33 करोड़ की सम्पति का मलिक