IPL 2024 GT Team Players List : आईपीएल 2024 के लिए गुजरात टाइटंस की टीम लिस्ट जारी कर दी गई है। इस टीम की कप्तानी को भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के हाथों सौंपा गया है। साथ ही टीम में 8 नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
IPL 2024 GT Players Team ( आईपीएल 2024 गुजरात टाइटंस टीम )
आईपीएल इतिहास में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीमों में गुजरात टाइटंस टीम लिस्ट में पहले स्थान पर शामिल है। क्योंकि गुजरात की टीम साल 2022 में आईपीएल के मैदान में उतरी थी और अपने पहले IPL सीजन में विजेता भी बनीं। वहीं पिछले सीजन 2023 में भी गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ फाइनल मैंच खेला। हालांकि गुजरात टाइटंस को इस सीजन में चेन्नई से हार झेलनी पड़ी।
लेकिन गुजरात टाइटंस की टीम ने नई टीम के तौर पर आईपीएल के दो सीजन खेले हैं, जिसमें से एक सीजन में ipl ट्रॉफी जीती है तथा दूसरी सीजन की लिस्ट में दूसरे स्थान पर जगह बनाई। इस सीजन भी गुजरात की टीम जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ मैदान में उतरेगी।

IPL 2024 GT Team Captain ( आईपीएल 2024 गुजरात टाइटंस टीम का कप्तान कौन है? )
आईपीएल सीजन 2022 तथा 2023 में गुजरात टाइटंस टीम की की कप्तानी भारतीय खिलाड़ी हार्दिक पांड्या कर रहे थे। लेकिन सीजन 2024 से पहले हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस की टीम ने खरीद लिया है। जिसके कारण कप्तानी के तौर पर टीम को समस्या का सामना पड़ा। क्योंकि हार्दिक ने पिछले दो सीजन में गुजरात के लिए सफल कप्तान की भूमिका निभाई है।
लेकिन वहीं गुजरात टीम के द्वारा नए कप्तान की घोषणा कर दी गई है। इस साल की कप्तानी में भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल नजर आएंगे। साथ ही गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा हैं तथा इसका वेन्यू स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में स्थित है।

IPL 2024 GT Team Squad ( आईपीएल 2024 गुजरात टाइटंस स्क्वाड )
गुजरात टाइटंस की टीम में कुल 25 खिलाड़ियों का स्क्वाड है। जिसमें से आठ विदेशी तथा 17 भारतीय खिलाड़ी के नाम लिस्ट में शामिल हैं। इस सीजन के मिनी ऑक्शन में टीम के द्वारा 30 करोड़ 30 लाख के खिलाड़ियों को खरीदा गया है, जिसमें दो विदेशी खिलाड़ी तथा 6 भारतीय खिलाड़ी हैं।
हालांकि टीम के पास अभी भी 7 करोड़ 85 का फंड वॉलेट में बकाया है। टीम में शामिल खिलाड़ियों की बात करें तो, इसमें 6 बल्लेबाज,6 आलराउंड तथा 13 गेंदबाज खिलाड़ी शामिल हैं। जिसके अनुसार, टीम के पास गेंदबाजी में बहुत विकल्प शामिल हैं।
IPL 2024 GT Team Players List With Price ( आईपीएल 2024 जीटी आक्शन खिलाड़ियों की सूची )
गुजरात टाइटंस के द्वारा खरीदे गए 8 खिलाड़ियों के नाम तथा उनकी कीमत की लिस्ट नीचे दी गई है –
| खिलाड़ी का नाम | नीलामी कीमत |
| स्पेंसर जानसन | 10,00,00,000 |
| शाहरुख खान | 7,40,00,000 |
| उमेश यादव | 5,80,00,000 |
| रोविन मिंज | 3,60,00,000 |
| सुशांत मिश्रा | 2,20,00,000 |
| कार्तिक त्यागी | 60,00,000 |
| अजमतुल्लाह ओम अरजाई | 50,00,000 |
| मानव सुथार | 20,00,000 |
IPL 2024 GT Team Players ( आईपीएल 2024 जीटी खिलाड़ियों की सूची )
गुजरात टाइटंस की 25 खिलाड़ियों की लिस्ट का पूरा विवरण सारणी में दिया गया है-
| संख्या | खिलाडी का नाम |
| 1. | डेविड मिलर |
| 2. | शुभमन गिल |
| 3. | मैथ्यू वडे |
| 4. | रिद्धि मान शाह |
| 5. | रोबिन मिंज |
| 6. | केन विलियमसन |
| 7. | अभिनव मनोहर |
| 8 | बी. साई सुदर्शन |
| 9. | दर्शन नालकंदे |
| 10. | विजय शंकर |
| 11. | अजमतुल्लाह ओमरजाई |
| 12. | शाहरूख खान |
| 13. | जयंत यादव |
| 14. | राहुल तेवतिया |
| 15. | मो. शमी |
| 16 | कार्तिक त्यागी |
| 17. | सुशांत मिश्रा |
| 18. | स्पेंसर जॉनसन |
| 19. | नूर अहमद |
| 20. | साई किशोर |
| 21. | उमेश यादव |
| 22. | राशिद खान |
| 23. | जोशुआ लिटल |
| 24. | मोहित शर्मा |
| 25. | मानव सुथार |
ये भी पढ़ें :