5 Kartik Aaryan Best Movies – इंडिया की बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक मशहूर सितारे हैं, उनमें से एक उभरता हुआ सितारा कार्तिक आर्यन भी है जिन्होंने बहुत ही कम समय में एक ऐसा मुकाम हासिल किया है जो बहुत से एक्टर्स सालों में हासिल नहीं कर पाते। कार्तिक आर्यन ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह कॉलेज की पढ़ाई तो करते ही थे साथ ही साथ फिल्म के ऑडिशन भी देने जाया करते थे।
उन्होंने एक्टिंग की बारीकाई सीखने के लिए एक्टिंग स्कूल भी ज्वाइन किया और जब वह मुंबई एक्टिंग करने के लिए आए यहां पर उन्होंने 3 साल तक संघर्ष किया। तब जाकर उन्हें अपनी पहली फिल्म “प्यार का पंचनामा मिली”।
5 Kartik Aaryan Best Movies
आज के समय में अगर हम बात करें कार्तिक आर्यन के करियर की तो उनके करियर का ग्राफ ऊपर ही जा रहा है और वह एक से बढ़कर एक फिल्में दे रहे हैं उन्हें अपनी सबसे पहली फिल्म “प्यार का पंचनामा” से सफलता मिल गई थी और आगे भी वह हिट फिल्में देते रहे है।
कार्तिक आर्यन ने कभी यह नहीं देखा कि जो वह फिल्म कर रहे हैं वह छोटे बजट की है या बड़े बजट की उन्होंने सिर्फ यह देखा की फिल्म की कहानी में दम है या नहीं और फिल्म की जो कहानी उन्हें अच्छी लगती है तो वह फिल्म साइन करते हैं। ऐसे में उन्होंने बहुत सारी अच्छी-अच्छी फिल्में दी है उनमें से 5 Kartik Aaryan Best Movies के बारे में हम बात करेंगे।
1. Pyaar Ka Punchnama (प्यार का पंचनामा)
दोस्तों 2011 में आई कार्तिक आर्यन की यह फिल्म से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, हालांकि यह फिल्म एक छोटे बजट पर थी लेकिन कार्तिक के लिए एक मौका थी उन्हें साबित करने का, जिसे उन्होंने बखूबी भुनाया। और अपने आप को साबित किया इस तरह बॉलीवुड को एक बेहतरीन एक्टर मिला। प्यार का पंचनामा फिल्म में कार्तिक आर्यन का 5 मिनट का मोनोलॉग था उसे फैंस ने खूब पसंद किया, जिसकी बातें आज भी लोगों के बीच होती है।

2. Sonu ke Titu Ki Sweety (सोनू के टिटू की स्वीटी)
कार्तिक आर्यन की साल 2018 में आई मूवी सोनू के टीटू की स्वीटी एक बहुत बड़ी हिट साबित हुई इससे मूवी के जरिए कार्तिक ने दर्शकों को हंसने के साथ-साथ रुलाया भी, क्योंकि यह एक शानदार पिक्चर थी और इसमें कार्तिक ने बहुत अच्छी डायलॉग डिलीवरी की, जिसकी वजह से सिनेमा हॉल में ऑडियंस ने खूब तालियां बजाई और सिटियों से खूब कार्तिक आर्यन को नवाजा।

इस फिल्म के बाद कार्तिक ने पीछे मुड़कर नहीं देखा क्योंकि इस फिल्म के द्वारा कार्तिक ने नई ऊंचाई को छुआ।
3. Luka Chhipi (लुका छिपी)
अभी तक तो कार्तिक आर्यन ने सिर्फ कॉमेडी फिल्म ही की थी लेकिन अब लुका छुपी के माध्यम से कार्तिक आर्यन ने रोमांटिक फिल्मों की ओर कदम रखा यह फिल्म रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी जिसमें कार्तिक आर्यन के साथ लीड रोल में कृति सेनन भी थी।

इस मूवी में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया और इस जोड़ी ने फ़ैंस का दिल भी जीत लिया साथ ही साथ इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो यह एक सुपरहिट फिल्म थी जिसने धमाकेदार कलेक्शन किया। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी जो 5 Kartik Aaryan Best Movies मे से एक है।
4. Pati Patni Aur vo (पति पत्नी और वो)
कार्तिक आर्यन की यह फिल्म साल 2019 के अंत में आई थी जो कार्तिक आर्यन की सुपरहिट फिल्म है यह फिल्म एक एंटरटेनमेंट फिल्म थी जो फैंस को बहुत पसंद आई इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ लीड रोल में अनन्य पांडे और भूमि पेडणेकर भी थी इस फिल्म में इन तीनों ने मिलकर फ़ैंस को खूब एंटरटेन किया।

5. Bhool Bhulaiyaa 2 (भूल भुलैया 2)
कार्तिक आर्यन की यह फिल्म साल 2022 में आई थी जो अक्षय कुमार की पहली फिल्म भूल भुलैया का नेक्स्ट पार्ट है इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवाणी और तब्बू भी थी, इस मूवी की कहानी कार्तिक आर्यन के इर्द गिर्द रहती है इसमें कार्तिक रोमांच से भरे हुए जीवन जीने का सपना देखते हैं और कहानी को आगे बढ़ते हुए मूवी में अपने दोस्तों के साथ एक पुरानी हवेली में एक एडवेंचर के लिए जाने का फैसला कर लेते हैं।

भूल भुलैया 2 में हॉरर के साथ-साथ कॉमेडी भी है मतलब कि यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म को आप एक बार देखोगे तो बार-बार देखने का मन करेगा क्योंकि यह फिल्म आपको बांधे रखती है।
Also Read
- Kartik Aaryan: Kartik Aaryan ने मुंबई में खरीदा करोड़ का office , गर्लफ्रेंड Sara Ali Khan से जुड़ा है उसका connection
- The Railway Men Release Date On Netflix: ‘द रेलवे मेन’ वेब सीरीज सच्ची घटना पर आधारित Netflix ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकते हैं !
- Laapataa Ladies Release Date: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ इस दिन सिनेमाघरों में देखने को मिलेंगे
- Navalben Chaudhary Story: 62 वर्ष की आयु में दूध बेचकर 1 करोड़ रुपये का बिज़नेस, पढ़े पूरी कहानी!
- Siddharth Nigam Net Worth 2023: 23 साल की उम्र में 33 करोड़ की सम्पति