AUS vs NZ:2023 वर्ल्ड कप में आज ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत होगी। हालांकि, आज दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच धर्मशाला में और दूसरा मैच बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इस विश्व कप में न्यूजीलैंड की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। कीवी टीम ने अब तक पांच में से चार मैच जीते हैं। वह आठ अंकों के साथ प्वाइंट टेबल में तीसरे स्थान पर है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने पांच में से तीन मैच जीते हैं और 6 अंकों के साथ प्वाइंट टेबल में चौथे स्थान पर है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रैविस हेड की वापसी पक्की
ऑस्ट्रेलिया का आखिरी मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ था, जिसमें उसने विश्व कप के इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। ट्रैविस हेड उस मैच में नहीं खेले थे, लेकिन आज उनका खेलना तय लग रहा है। हेड सीनियर बल्लेबाज डेविड वार्नर के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। वहीं मिचेल मार्श तीसरे नंबर पर खेलते नजर आएंगे। अगर ट्रैविस हेड को अंतिम ग्यारह में जगह मिलती है तो मार्नस लाबुशेन को बेंच पर बैठना होगा।
पिच रिपोर्ट
धर्मशाला की पिच पर मैच में दोनों पारियों के शुरुआती पावरप्ले यानी 10-10 ओवर में नई गेंद से जबरदस्त स्विंग होती है। आज के मैच में भी पारी की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छा मूवमेंट मिलेगा। हालांकि मैच के बाकी ओवरों के दौरान तेज गेंदबाजों को कुछ हद तक यह मदद मिलती रहती है। स्पिन के लिए कुछ अवसर मिलेंगे।
मौसम अपडेट
धर्मशाला में हमेशा की तरह हल्के बादल छाए रहेंगे। हल्की धूप भी निकलेगी। दोपहर में अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक पहुंच सकता है। आज यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है। कुल मिलाकर धर्मशाला में आज का मौसम क्रिकेट के लिए शानदार है।
कैसा हो सकता है मुकाबला
हमारा मैच प्रेडिक्शन मीटर कह रहा है कि यह मैच कांटे का मुकाबला होगा। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। इस मैदान पर टॉस जीतने वाला पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है।
Samsung Galaxy S24: Samsung S24 बनावट में हो सकता है बदलाव, मिल सकते है टाइटेनियम फ्रेम
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा और जोश हेज़लवुड।
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन
डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और ट्रेंट बोल्ट।