फिल्म ‘Sam Bahadur’ का ट्रेलर रिलीज होते ही लोगों ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया और विक्की कौशल की खूब तारीफें कीं। लोगों का कहना है कि वे इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Sam Bahadur Trailer Twitter Reaction
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। फिल्म के ट्रेलर से साफ है कि विक्की कौशल ने कमाल की एक्टिंग की है। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

विक्की कौशल की एक्टिंग के दीवाने हैं फैंस
विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक है। फिल्म में विक्की कौशल फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभा रहे हैं। विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘सैम बहादुर’ का ट्रेलर 7 नवंबर यानी मंगलवार को लॉन्च हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में विक्की कौशल के अभिनय अंदाज से प्रशंसक प्रेरित हुए हैं। विक्की कौशल की एक्टिंग और ट्रेलर पर फैन्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा है, ”विक्की कौशल के लिए एक और राष्ट्रीय पुरस्कार लोड हो रहा है।’ एक यूजर ने लिखा है,
फिल्म ‘Sam Bahadur’ 1 दिसंबर को होगी रिलीज
सान्या मल्होत्रा फिल्म ‘सैम बहादुर’ में विक्की कौशल यानी फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं, फातिमा सना शेख भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आ सकती हैं। विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ से भिड़ेगी क्योंकि यह भी 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
ये भी पढ़ें- Glen Maxwell Net Worth 2023: जाने कितना कमाते हैं यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर