Kalamassery Bomb Blast News: बड़ी खबर ब्लास्ट से जुड़ी हुई आपको अपडेट दे रहे हैं, गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के मुख्यमंत्री से बम धमाके पर बात की है. केरल ब्लास्ट पर गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से केरल के मुख्यमंत्री से बात की गई है.
गृह मंत्री अमित शाह की यह बातचीत केरल के मुख्यमंत्री से धमाके के बाद हुई है. आपको बता दें कि उन्होंने मुख्यमंत्री से जानकारी ली होगी उनसे पूछा होगा कि किस तरह का काम चल रहा है और क्योंकि दो दिन पहले बताया था, कि कैसे वहां पर एक प्रदर्शन किया गया था. फिलिस्तीन के समर्थन में और उस प्रदर्शन रैली में हमास का आतंकवादी भी वर्चुअल जुड़ा था.
उसने प्रदर्शन में शामिल लोगों को संबोधित किया था और उसके ठीक दो दिन बाद केरल के कोच्चि में कन्वेंशन सेंटर जहां जूस क्रिश्चियन की प्रार्थना सभा चल रही थी वहां यह बम ब्लास्ट हुआ है. आज संडे का दिन भी है तो ऐसे में ज्यादा संख्या में लोग इस प्रार्थना सभा में मौजूद होंगे प्रेयर मीट के दौरान पहला धमाका हुआ और उसके बाद दो और धमाके हुए.
Kerala Kalamassery Bomb Blast News in Hindi
आपको बता दें कि मौके पर रेस्क्यू के लिए टीमें पहुंची है. फायर ब्रिगेड की टीम वहां मौके पर पहुंच गई है. इसके अलावा पुलिस की जो टीम है वह वहां पर मौजूद है और लोगों को रेस्क्यू करने का काम लगातार कर रही है.
जब यह पूरा इलाका (कॉटन ऑफ) कर दिया गया है यानी सील किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में और जल्द ही लोगों को रेस्क्यू किया जा सके. उसके बाद इस पूरे मामले की जांच शुरू होगी कन्वेंशन सेंटर में ईसाइयों के वहां पर प्रार्थना सभा चल रही थी और प्रार्थना सभा के दौरान यह एक के बाद एक धमाके हुए.

ऐसे में वहां पर 2000 से ज्यादा लोग मौजूद थे, पांच लोग जख्मी भी हो गए हैं और एक की मौत भी हो गई है. बिल्कुल इसी बीच बड़ी खबर आपको बता दें कन्वेंशन सेंटर में ईसाइयों का जो प्रार्थना सभा चल रहा था, उसी वक्त धमाका हुआ.
कल इजरायल के समर्थन में वहां पर नारेबाजी भी की गई थी. प्रदर्शन भी हुआ था और उसके बाद आज ब्लास्ट हुआ है. यहूदी परंपरा के यहोवा समुदाय का यह कार्यक्रम था और कल इजरायल के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया गया था.
आपको बता दें कि हमास लीडर की स्पीच के अगले दिन ही केरल में इस तरह का धमाका तमाम तरह के सवालों को खड़ा करता है. सूत्रों के मुताबिक आपको बता दें कि कन्वेंशन सेंटर के अंदर जहां बम ब्लास्ट हुआ था, वहां कुर्सियां रखी हुई थी और अलग-अलग जगह पर आग लगी हुई थी.